हिसार : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने गोशाला में किया गीता-यज्ञ
हिसार, 20 जनवरी (हि.स.)। क्लीन हांसी एण्ड ग्रीन हांसी सेवा समिति की ओर से
पुरानी मार्केट कमेटी स्थित बेसहारा गौशाला में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज
द्वारा गीता यज्ञ का आयोजन किया गया। गीता यज्ञ में विधायक विनोद भयाना ने मुख्य अतिथि
व अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश धवन ने शिरकत की।
इस अवसर पर विधायक विनोद भ्याना ने मंगलवार काे बताया कि यह गौशाला शहर के बीच में होने
के कारण शहरवासियों को चारा डालना व गौ सेवा करने का पूरा-पूरा अवसर मिलता है। पहले
गौशाला बनाने पर बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर व सरकार का पूरा सहयोग मिलने
के कारण सब दिक्कतों का सामना कर पाये।
इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा भारतीय संस्कृति और
शास्त्रों में गाय को मां के समान पूजनीय माना गया है; गाय में सभी देवी-देवताओं का
वास, ममता, करुणा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिसकी सेवा से आध्यात्मिक, लौकिक
और पारलौकिक लाभ मिलते हैं, और दूध, दही, घी, गोमूत्र व गोबर सभी उपयोगी होते हैं,
जो आरोग्य और सुख प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर प्रधान सुरेश बंसल, उप-प्रधान श्याम मखीजा, सचिव प्रेम वर्मा, गुलशन,
बंटी, सत्यपाल बंसल, राकेश बहार, कमल किशोर शास्त्री, जमना दास गोयल, राजेन्द्र गर्ग,
सुभाष गर्ग, विजय सिसर वाले, पवन शर्मा, अरूण आर्य, वेद नारंग, राजीव शर्मा, जगमोहन
शर्मा, दीपक मित्तल, चन्द्रभान मक्कड़, लक्की, सतीश मित्तल, रामनिवास शर्मा, संजय भुटानी
सहित शहर के अनेकों गणमान्य व्यक्ति व महिलाएं मौजूद रही।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर