हिसार : पार्टी की विचारधारा व नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं : डॉ. सतीश पूनिया

 


शक्ति केंद्र वक्ताओं को मिला संगठन मजबूती का

मंत्र, 23 अगस्त को होगी टिफिन बैठक

पार्टी नेताओं ने लाइव संबोधन में दिया संगठन

विस्तार का संदेश

हिसार, 20 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी

को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को

हिसार में शक्ति केंद्र वक्ताओं का महत्वपूर्ण लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश

पूनिया व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शक्ति केंद्र वक्ताओं को लाइव संबोधित

करते हुए संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर महत्वपूर्ण

मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की

विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी संगठन

की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश संगठन

महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने शक्ति केंद्र वक्ताओं को संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी

ढंग से आगे बढ़ाने और बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने का मार्गदर्शन दिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने

बताया कि पार्टी की ओर से शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण दिया

जा रहा है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक गतिविधियों

तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जनता

के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक

गतिविधियों को और गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद एवं समन्वय बढ़ाने के

लिए 23 अगस्त को शक्ति केंद्र स्तर पर एक साथ टिफिन बैठकें आयोजित की जाएंगी।

लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिसार जिला प्रभारी

सुरेंद्र आर्य, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री

डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, मेयर प्रवीण पोपली, चेयरमैन रविंद्र रॉकी,

इंद्र सिंह ओला, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी,

सतीश सुरलिया, मुनीश ऐलावादी, रामफल नैन, पीयूष मेहता, सुरेश जांगड़ा, राधिका गाेदारा, पिंकी शर्मा,

अजय बेनीवाल व विनोद तोसावड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शक्ति

केंद्र वक्ता के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर