सिरसा: चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
सिरसा, 13 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाेरी की दो घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी नशे के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही चोरी घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों की पहचान सिरसा जिले निवासी जयराम, सुखविंद्र सिंह, गौतम व अश्विनी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि ओमप्रकाश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी अतिरिक्त अनाज मंडी स्थित दुकान का ताला तोडक़र करीब 70 हजार रुपये की चोरी हो गई है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य चोरी की वारदात को भी अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की नकदी व अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma