सोनीपत: गणेश चतुर्थी पर मेयर ने की पूजा, 2047 के विकसित भारत का संदेश
सोनीपत, 14 सितंबर (हि.स.)। नगर
निगम मेयर राजीव जैन ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर 8 मरला, फैज बाजार और प्रभु
नगर मंडी में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना
की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और शहरवासियों के
परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देश को विकसित
बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा। भगवान गणेश के आदर्शों
को आत्मसात करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी को योगदान
देना चाहिए।
मेयर
राजीव जैन ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व
श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने
कहा कि भगवान गणेश का व्यक्तित्व ज्ञान, विवेक, दूरदर्शिता, नेतृत्व, धैर्य, आत्मसंयम,
संवाद, समावेशिता और कर्मशीलता का संदेश देता है। उनके बताए सूत्रों को जीवन में अपनाकर
समाज और देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम
में रवि पाटिल, हरिदास पाटिल, कैलाश जलवे, मनोहर जलवे, रमेश सुतार, अमोल शिंदे, युवराज
शिवा, संदीप ढोबले, सुधीर थोराट, रवि गोरे, कैलाश जाधव, समाधान ढगे, नारायण भांगे,
अभिजीत शिंदे, सुहास माने, शामदेव देवकर, तानाजी गोरे, तानाजी पाटिल, डॉक्टर अतुल पाटिल,
डॉक्टर श्रीकांत खाके, प्रवीण गोयल, कपिल गोयल, महावीर मित्तल, अरविंद मित्तल, अनिल
गुप्ता, संजय बंसल, संगीता मंगला, संजय सिंगला, राहुल जैन, विपिन नंदा, मनीष शर्मा
और निखिल नंदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना
कर मंगलमय जीवन की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना