हिसार के बरवाला में पुलिस ने की चार घरों पर छापेमारी, गांजा सहित एक दबाेचा
नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए निरंतर सघन
सर्च अभियान जारी
हिसार, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले में नशीले पदार्थों
की रोकथाम व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सर्च
अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों
में सघन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
इसी क्रम में थाना बरवाला के वार्ड 14 में थाना
बरवाला प्रभारी निरीक्षक कर्मजीत के नेतृत्व में बुधवार काे डॉग स्क्वाड टीम, स्वेट कमांडो टीम
द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील
व संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी लेते हुए लोगों से बातचीत कर नशे के खिलाफ जागरूक किया।
अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान वार्ड 14 में रह रहे संदलाना गांव निवासी सोनू को
150 ग्राम गांजा सहित काबू किया गया।
बरवाला थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मजीत सिंह के
नेतृत्व में पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षक कर्मजीत ने बताया
कि क्षेत्र में नशा आपूर्ति की सूचना मिलते ही चार विशेष टीमों का गठन किया गया। इन
टीमों ने रणनीतिक रूप से वार्ड नंबर 14 में चिह्नित किए गए चार संदिग्ध ठिकानों पर
एक साथ छापेमारी की। पुलिस की इस मुस्तैदी से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस
टीम का मुख्य फोकस उस सप्लाई चैन को ध्वस्त करना है जिसके जरिए नशे की खेप पहुंचाई
जा रही थी। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा। पुलिस
द्वारा क्षेत्र के लोगों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन और
तस्करी दोनों ही कानूनन अपराध हैं और इसमें संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर