सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 03 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिले क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अजय, मनीष कुमार, विक्रांत व प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम शहर के हुडा सेक्टर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अजय व मनीष कुमार के रूप में हुई।
इसके अलावा पुलिस ने डिंग थाना क्षेत्र से विक्रांत व प्रदीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम डिंग मंडी से बोदीवाला रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। सामने से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और तलाशी ली तो उनके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफज्ञश करते हुए गिरोह के एक सदस्य को को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले निवासी मांगीलाल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ऐलनबााद क्षेत्र में तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma