सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 29 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिले क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 21 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है। तस्करों की पहचान अमरा सिंह, कुलदीप, सुभाष व कृष्ण लाल के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी डबवाली ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गदराना क्षेत्र में मौजूद थी।
इसी दौरान दो युवक प्लास्टिक का थैला लेकर आते दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से साढ़े 15 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में तस्करों की पहचान अमरा सिंह व कुलदीप सिंह के रूप में हुई।
इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव लंबी क्षेत्र से एक व्यक्ति को साढ़े पांच किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान सुभाष के रूप में हुई। पुलिस ने गांव अबूबशहर क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन सहित काबू किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान आरोपी कृष्ण लाल के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma