सिरसा: चार नशा तस्कर हेरोइन व अफीम के साथ गिरफ्तार

 


सिरसा, 05 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने जिला क्षेत्र से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन व अफीम बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान सिरसा जिला निवासी राकेश कुमार, नीतिन, बंटी व अनिल कुमार के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव चौबुर्जा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गांव के निकट एक व्यक्ति सडक़ किनारे खड़ा था, जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई।

इसके अलावा सीआईए सिरसा पुलिस ने शहर क्षेत्र से आरोपी नीतिन को नौ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने सिरसा के थेहड़ मोहल्ला क्षेत्र से आरोपी युवक बंटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। डबवाली पुलिस ने अनाज मंडी डबवाली क्षेत्र से स्कूटी सवार आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 267 ग्राम अफीम बरामद की है।

एएनसी प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि अनाज मंडी क्षेत्र में एक युवक नशा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी अनिल को अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma