सिरसा: चार हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 09 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय, विकास, सिकंदर व रवि सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम डिंग मंडी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दो युवक पैदल आते दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया और तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।
इसके अलावा एबीवीटी स्टाफ पुलिस टीम ने गांव नेजियाखेड़ा क्षेत्र से बाइक सवार युवक सिकंदर सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। बीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गांव नेजियाखेड़ा की तरफ जा रही थी। गांव के सरकारी स्कूल के पास बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार बाइक सवार युवक सिकंदर सिंह को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रोड़ी थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गांव जाटान क्षेत्र से बाइक सवार युवक को आठ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रवि सिंह ने हेरोइन सप्लाई की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी रवि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर सप्लायर आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma