हांसी में 63.7 किलो गांजे के साथ चार गिरफ्तार

 


हांसी, 27 मार्च

(हि.स.)। हांसी सीआईए टीम ने 63.7 किलो नशीला पदार्थ गांजा के साथ चार आरोपियों को

गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुट्टी निवासी विनोद व रविन्द्र तथा जींद जिले के गांव ईगराह निवासी राकेश व मनबीर के रूप में हुई है। पुलिस

ने पकड़े गए चारों आरोपितों के खिलाफ बास थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

किया है।

डीएसपी रविन्द्र

सांगवान ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि हांसी सीआईए स्टाफ की टीम गुरुवार

रात को गांव भाटोल जाटान बस अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक

काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार चार युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा

लेकर गांव गढ़ी से भाटोल जाटान गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी

कर वाहनों की चेकिंग शुरू की तो कुछ समय बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाकर राजपत्रित

अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें

63 किलों 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने पकड़े

गए चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।

रिमांड के दौरान आरोपी

नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करना था और इस मामले से जुड़े अन्य

आरोपियों एवं सप्लाई नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर