हिसार : हत्या प्रयास के मामले चार आरोपी गिरफ्तार

 


आरोपियों से गंडासी, डंडा व मोटरसाईकिल बरामद

हिसार, 15 अप्रैल (हि.स.)। अपराधों की रोकथाम

व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान

थाना एचटीएम पुलिस ने हत्या प्रयास के एक पुराने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार

किया है। आरोपियों में भारत नगर निवासी जुगनु, अमीर, प्रवीन व सुनील शामिल है। गिरफ्तार

किए गए आरोपियों के कब्जे से एक गंडासी, डंडा व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को

बरामद किया गया है।

थाना एचटीएम के पीएसआई बिजेन्द्र कुमार ने बुधवार काे बताया

कि इस संबंध में 6 अक्टूबर 2025 को केस दर्ज किया गया था। मामले के अनुसार छः अक्टूबर

को गौरव व रोहित के साथ आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नई सब्जी

मंडी में शैड नंबर एक के नीचे तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में

जुनाइल सहित दो आरोपी मोहित व सुनील पहले से गिरफ्तार किये जा चुके है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर