सिरसा: वीटा मिल्क प्लांट के पूर्व सीईओ निलंबित
सिरसा, 12 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीटा मिल्क प्लांट सिरसा के पूर्व सीईओ भागीरथ को तत्काल प्रभाव से संस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ चार्जशीट करने व पूरे मामले की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई शिकायतों को सुन रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 16 शिकायतें सुनीं और कई शिकायतों का निपटान किया। मुख्यमंत्री ने कई शिकायतों में अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को एक उपभोक्ता को उसकी पूरी राशि एक माह में ब्याज सहित देने के भी आदेश दिए। एक अन्य शिकायत में दाे पड़ाेसियाें के झगड़े में एसपी काे जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि विभाग में किसी भी तरह की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत क्यों आती है कि उनके पास शिकायतें आएं। वन विभाग से जुड़ी एक शिकायत के मामले में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma