जींद : कांग्रेस नेताओं की मानसिकता हो चुकी है खराब: देवेंद्र अत्री
जींद, 24 मई (हि.स.)। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है, वो मुद्दाविहीन हो चुकी है। कांग्रेस हाशिये पर है। कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता खराब हो चुकी है। हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिए हैं वो देश हित में लिए हैं। कोरोना जैसी महामारी को भी हमने हराने का काम किया है। विश्व स्तर पर ईंधन की परेशानी है। जो पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है, उसके साथ हम खड़े है।
उचाना विधायक देवेंद्र अत्री रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ आह्वान के बाद हलके के गांव में इलेक्ट्रिक गाड़ी चला कर अपने साथियों के साथ पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के र्इंधन बचाओ आह्वान पर मीडिया के माध्यम से देश, प्रदेशवासियों से अपील करत हैं कि ईंधन बचाते हुए डीजल, पेट्रोल की बचत करते हुए आगे बढ़ें। पीएम नरेंद्र मोदी के जो निर्णय होते हैं वो राष्ट्रहित के लिए होते हैं। ये कोई बड़ी बात नही है, ऐसा हम कर भी सकते हैं।
विधायक ने उचाना की सड़कों पर दौड़ाई ईवी कार
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से सफा खेड़ी, डूमरखां के रास्ते झील पहुंचे। उचाना की सड़कों पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री द्वारा खुद गाड़ी चलाते हुए ईवी (इलेक्ट्रिक) कार को दौड़ाई। विधायक ने आमजन को ईंधन बचाने का पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश देते हुए बस, ट्रेन से सफर करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। पीएम नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान के बाद निरंतर विधायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा