पानीपत:फायर ब्रिगेड कर्मियों की हड़ताल पर होमगार्ड जवानों ने संभाला मोर्चा,रोड़वेज चालक कर रहे सहयोग
पानीपत, 03 मई (हि.स.)। फरीदाबाद में आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों की मौत के बाद पूरे प्रदेश के फायर ब्रिगेड कर्मचारी आठ अप्रैल से हड़ताल पर हैं। इसके पानीपत में हुई आगजनी की घटनाओं पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ा। पानीपत के फायर ऑफिसर अमित गोस्वामी ने बताया कि औद्योगिक नगरी होते हुए फायर ब्रिगेड ने पानीपत पर इस हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ने दिया, क्योंकि पानीपत में जो कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है, वो पालिका रोल अथवा एच,के,आर,एन,एल के माध्यम वाले कर्मचारी है। जिनकी संख्या मात्र 99 है। हड़ताल को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने आगजनी की घटनाओं को देखते हुए होमगार्ड के 100 कर्मचारी व हरियाणा रोडवेज के 17 ड्राइवरों की तैनाती कर दी है
जबकि फायर ब्रिगेड 27 कर्मचारी पहले से ही मुस्तैद है।
फसल को आगजनी से बचाने के लिए तहसील इसराना में एक गाड़ी, बापौली में एक गाड़ी, मतलौड़ा में एक गाड़ी 24 घंटे तैनात कर रखी है। किसी भी आगजनी से निपटने के लिए चार फायर स्टेशन स्थापित है जिनमें हाली पार्क, लाल बत्ती, सेक्टर 25 व समालखा है जिनमें 22 गाड़ियां मौजूद है। फायर ऑफिसर ने बताया कि पानीपत औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां आगजनी की घटनाएं अधिक होती है। पिछले वर्ष पानीपत में 961 आगजनी की घटनाएं हुई जिनमें बिजली से लगी आग 20, खाली प्लॉट में 25, फैक्ट्रियों में227, घरों में 27, वाहनों में 50, दुकानों में28, अपशिष्ट सामग्री 204, अमोनिया गैस रिसाव एक , कृषि 267, गोबर के ढेर में40, कार्यालय एक,अस्पताल में एक, झोपड़ी में 2, सिलेंडर फटने से 9, पेड़ जलने 9, मुर्गी पालन फार्म 9, टावर 2, ऑटो एजेंसी 1, बैंक 1, विवाह स्थल 1, फर्नीचर 1, गौशाला 1, बचाव कार्य की 40 सहित कुल 961 आगजनी की घटनाएं हुई। जिनमें एक अनुमान के मुताबिक करीब दो अरब रूपये का नुकसान हुआ है। चालू वर्ष में एक मार्च से 15 मार्च तक 26 आगजनी की घटनाएं हुई जिनमें 16 मार्च से 31 मार्च तक 36 आग़जनी की घटनाएं हुई व एक अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक 77 आगजनी की घटनाएं हुई है। इन घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा