जींद में टायर से भरे कंटेनर में लगी आग

 


जींद, 23 अप्रैल (हि.स.)।जींद में बडा बीड वन के पास गुरूवार को उस समय हडकंप मच गया जब टायरों से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हडकंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कंटेनर को भारी नुकसान पहुंच चुका था।

जींद में हांसी रोड स्थित बडा बीड वन के पास गुरूवार को टायर से भरा कंटेनर गुजर रहा था। अचानक से कंटेनर में धुंआ उठने लगा। चालक कंटेनर से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू नही पा लिया गया तब तक बडा बीड वन के पास हडकंप की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शी रिषि कुमार ने बताया कि अगर जल्द ही आग पर काबू नही पाया जाता तो बडा हादसा हो सकता था। कंटेनर से आग बुझने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा