हिसार में रेलवे पावर हाउस में लगी आग, बाधित रही बिजली सप्लाई

 








एक घंटे की मशक्कत के बाद पांच दमकल गाड़ियों

ने पाया काबू

सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर

लिया जायजा

हिसार, 20 फरवरी (हि.स.)। सदर क्षेत्र के गांव

सातरोड खुर्द के पास स्थित रेलवे के बिजली घर में अचानक आग लग गई। बिजली घर के पीछे

पड़ी नगर निगम की एसटीपी की रबड़ पाइपों की वजह से यह आग और भड़क गई। पावर हाउस में

तैनात कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत

के बाद लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। पावर हाउस में आग लगने की वजह से लगभग आधा

घंटा तक बिजली सप्लाई बाधित रही।

मौजूद रेलवे कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार शाम

को अचानक यह आग लग गई। बिजली घर के पीछे ही नगर निगम की पाइपें पड़ी थी, जो आग की चपेट

में आ गई और आग ज्यादा भड़क गई। एहतियात के तौर पर लगभग आधा घंटे से ज्यादा समय तक

सप्लाई को बंद करना पड़ा। आग की सूचना पाकर रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जायजा

लिया।

रेलवे के जिस पावर हाउस में आग लगी है वहां से

50 किमी तक बिजली सप्लाई होती है। रेलवे की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को यहीं से करेंट मिलता

है। हर 50 किमी पर रेलवे ने इसी तरह पावर हाउस बनाए हुए हैं। यह पावर हाउस 132/27 केवी

का है, जो वर्ष 2016 में बनकर तैयार हुआ था। रेलवे के टेक्नीशियन संदीप कुमार ने बताया

कि पावर हाउस पूरी तरह सुरक्षित है। आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के फायरमैन प्रदीप कुमार ने बताया

कि 32 किमी दूर आर्यनगर से आग का धुआं दिख रहा था। हमें सूचना मिली तो हम आजाद नगर

फायर ब्रिगेड से यहां पहुंचे। मार्केट कमेटी की भी एक गाड़ी यहां पहुंची। आग चारों तरफ

फैली हुई थी। हमने आग को पावर हाउस की तरफ जाने से रोका। इसके बाद हर दमकल के साथ तीन

कर्मी आए और सभी ने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं

हुआ है। यह एसटीपी के पाइप बताए जा रहे हैं। संभवत झाड़ियों में आग के कारण यह फैल गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर