हिसार में कई माह से बंद पड़ी गद्दा फैक्ट्री में आग

 


कारणों का पता नहीं,

पुलिस कर रही जांच

हिसार, 14 अप्रैल

(हि.स.)। नजदीकी गांव भिवानी रोहिल्ला में बालसमंद मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी गद्दा

फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक हनुमान मौके पर

पहुंचे, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया।

सूचना मिलने के

बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर

दिया। आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं। मौके पर पुलिस बल, फायर ब्रिगेड कर्मी

और ग्रामीण मौजूद हैं। फैक्ट्री संचालक हनुमान ने मंगलवार को बताया कि यह फैक्ट्री

करीब चार-पांच महीने से बंद पड़ी थी। पहले यहां गद्दे बनाने का काम होता था और फैक्ट्री

के अंदर काफी मात्रा में कच्चा माल (रॉ मैटेरियल) रखा हुआ था, जिसमें आग लगी। आग लगने

के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संचालक के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की संभावना

कम है, क्योंकि फसल कटाई के चलते बिजली सप्लाई पहले से बंद थी। बालसमंद पुलिस मामले

की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर