हिसार पुलिस ने 15 गुमशुदा मोबाइल तलाशकर मालिकों को लौटाए

 


एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं लोगों को सौंपे मोबाइल, आईएमईआई ट्रैकिंग और डिजिटल

सर्विलांस से मिली सफलता

हिसार, 20 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच और लगातार

प्रयासों के जरिए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे

हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम

के दौरान स्वयं मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे।

लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल

वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हिसार पुलिस का आभार जताया। एसपी सिद्धांत

जैन ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल गुम होने

संबंधी शिकायतों पर तकनीकी आधार पर कार्रवाई की। टीम ने आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस,

लोकेशन विश्लेषण और अन्य तकनीकी तरीकों से मोबाइल फोन की तलाश की। लगातार प्रयासों

और डेटा विश्लेषण के परिणामस्वरूप 15 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।

मोबाइल

फोन वापस पाने वालों में सातरोड़ निवासी सुभाष, महलसरा निवासी आकाश, चंदन नगर निवासी

रामकुमार, विनोद नगर निवासी अमनदीप, मिलगेट निवासी चंद्रप्रकाश, हिसार निवासी राजरानी,

बवानीखेड़ा निवासी सूरज, सुल्तानपुर निवासी आजाद सिंह, सातरोड़ खास निवासी राहुल शर्मा,

उत्तर प्रदेश निवासी ध्रुव और बरवाला निवासी हरिकिशन सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर