फरीदाबाद : साली से शादी की चाह में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 


फरीदाबाद, 26 जून (हि.स.)। साली से शादी करने की राह में बाधा बनी पत्नी की पति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को बीते 23/24 जून की रात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी की मौत का ड्रामा रचा। आरोपी ने अपनी मां को बताया कि रात को उसकी पत्नी बाथरूम के लिए गई थी, लेकिन उसका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह उसको उठाकर कमरे मे लेकर आया। जिसके बाद परिवार के साथ वह पत्नी को लेकर अस्पताल पर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान डॉक्टर को महिला के गले पर निशान दिखाई दिए। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस को पति की गतिविधियों पर शक हो गया, पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस जांच अधिकारी विकास ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति बड़े ट्रॉला चलाने का काम करता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलवल के गांव चिल्ली के रहने वाले समशु ने अपनी बेटी जोया की शादी 3 साल पहले थाना धौज के गांव आलमपुर निवासी ताहिर हुसैन के साथ 3 साल पहले की थी। शादी के बाद जोया को एक 8 माह की बच्ची है। दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से की गई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ताहिर हुसैन पिछले करीब 1 साल से अपनी साली से बात कर रहा था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी जोया को इस बात का पता चल गया था। इसी को लेकर 23/24 जून की रात की रात को दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने जोया की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। जोया को मारने के बाद पति ताहिर हुसैन ने खुद को बचाने के लिए एक नकली कहानी तैयार कर दी। उसने दूसरे कमरे में सो रही अपनी मां को जगाकर कहा कि जोया बाथरूम करने के लिए गई थी। जहां पर वह पैर फिसलने से गिर गई। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर वह उसको अस्पताल लेकर पहुंचा। ताहिर हुसैन जब जोया को लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों को उसके गले पर निशान दिखाई दिए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी ताहिर हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर