फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

 


फरीदाबाद, 16 अप्रैल(हि.स.)। अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेंदुआ दिखने से लोगों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। अरावली की तलहटी में बसे अनंगपुर गांव में अक्सर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलती है। लेकिन बुधवार को रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोग डरे हुए हैं। मुख्य सडक़ से गुजर से एक व्यक्ति ने इसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इससे पहले सात सितंबर को गांव के श्मशान घाट की दीवार पर तेंदुआ के पैरों के निशान दिखाई दिए थे। वर्ष 2021 में भी तेंदुआ गांव के रिहायशी क्षेत्र में देखा गया था। वहीं, एक महीना पहले भांकरी गांव के प्राचीन मंदिर में लोगों ने तेंदुआ दिखने की शिकायत दी थी। गौरतलब है कि सूरजकुंड का एरिया अरावली पर्वतमाला से सटा हुआ है, जिसके चलते अक्सर शिकार की तलाश में वन्य प्राणी रिहायशी इलाकों में आ जाते है। इससे पूर्व गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर अक्सर कई बार तेंदुए व अन्य प्राणी सडक़ हादसों के शिकार हो चुके है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर