फरीदाबाद : 977.645 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखें बरामद, दो गिरफ्तार

 


फरीदाबाद, 21 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी व एवीटीएस सिकरोना की टीम ने अलग-अलग मामलो में कार्रवाई करते हुए कुल 977.645 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखें बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा एनआईटी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58 में मित्तल कॉम्प्लेक्स नाम की दुकान में मोहित सिंघल निवासी कृष्णा नगर दिल्ली हाल बल्लभगढ फरीदाबाद को अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम करता है तथा उसने बिक्री के लिए अपनी दुकान में पटाखों से भरे प्लास्टिक कट्टे रखे हुए हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुये मोहित को 805.365 किलोग्राम अवैध पटाखो सहित काबू किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने राहुल निवासी सैनी रोड ओल्ड फऱीदाबाद को अवैध पटाखो सहित ओल्ड चुंगी फरीदाबाद से 172.280 किलोग्राम पटाखो सहित काबू किया है। पकड़े गए व्यक्तियो के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर