फरीदाबाद : फोन हैक कर बैंक खाते से उड़े 90 हजार, दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, 27 मार्च (हि.स.)। एपीके फाइल से फोन हैक कर 90 हजार की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी जितेश माली व रिंकू के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार काे बताया कि अनुसार सैनिक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था। जहां उसने एक टीवी व्यूवर एप के विज्ञापन का लिंक देखा। जिस पर क्लिक करते ही उसके फोन में एक एपीके फाईल डाउनलोड हो गई और उसका फोन हैक हो गया। जिसके बाद उसके खाते से 90 हजार रुपये कट गये। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित एक ही गांव के रहने वाले है। रिंकू सैनी खाताधारक है, जिसने अपना खाता जितेश माली को दिया था। खाता में ठगी के 90 हजार रुपये आये थे। आरोपितों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर