फरीदाबाद : पीजी परीक्षा में ईएसआईसी कॉलेज के 26 छात्रों ने हासिल की टॉप-3 रैंक
फरीदाबाद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा घोषित पोस्टग्रेजुएट (पीजी) बैच-2023 के परीक्षा परिणामों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 26 विद्यार्थियों ने विभिन्न विशेषज्ञताओं में शीर्ष तीन स्थानों पर जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और संस्थान का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणामों में डर्मेटोलॉजी विषय में डॉ. अनमोल गोदारा ने 800 में से 599 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। ऑफ्थल्मोलॉजी में डॉ. जूही अरोड़ा ने 581 अंकों के साथ प्रथम तथा डॉ. आस्था खंडेलवाल ने 580 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रेडियोलॉजी में डॉ. अरुणा थॉमस ने 568 अंकों के साथ प्रथम रैंक हासिल की। एनेस्थिसियोलॉजी में डॉ. विनीता किस्कू ने 571 अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विषय में डॉ. आर. भार्गवी ने 566 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में पैथोलॉजी में डॉ. मानसी कुशवाह ने 558 अंकों के साथ प्रथम, डॉ. आशना दीप ने 548 अंकों के साथ द्वितीय तथा डॉ. अलिशी सांघी ने 535 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। जनरल मेडिसिन में डॉ. तेजस मेंहदीरत्ता ने 554 अंकों के साथ प्रथम तथा डॉ. कृष्ण कुमार ने 547 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जनरल सर्जरी में डॉ. बोब्बा उदय किरण ने 543 अंकों के साथ प्रथम और ईएनटी में डॉ. अंजलि अग्रवाल ने 540 अंकों के साथ प्रथम तथा डॉ. रजनी रानी ने 515 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। अन्य विशेषज्ञताओं में बायोकेमिस्ट्री में डॉ. प्रबिन अग्रवाल ने 557 अंकों के साथ तृतीय, रेस्पिरेटरी मेडिसिन में डॉ. शालू शर्मा ने 555 अंकों के साथ तृतीय, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) में डॉ. अखिलेश ने 539 अंकों के साथ प्रथम, डॉ. आनंद कुमार कौशल ने 466 अंकों के साथ द्वितीय तथा डॉ. जतिन कुमार ढींगरा ने 439 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनाटॉमी में डॉ. स्वाति शर्मा ने 519 अंकों के साथ प्रथम तथा डॉ. बिद्याबती पटोवारी ने 492 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, आईएचबीटी में डॉ. पूनम सैनी ने 511 अंकों के साथ प्रथम, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. अन्नम स्नेहा किरण ने 516 अंकों के साथ द्वितीय तथा पीडियाट्रिक्स में डॉ. रुचि पांचाल ने 516 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऑर्थोपेडिक्स में डॉ. रोहित रावल ने 516 अंकों के साथ तृतीय तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग में डॉ. तन्वी मित्तल ने 556 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर कॉलेज के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद के डीन कालिदास चव्हाण ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, लगन और संकाय सदस्यों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर