फरीदाबाद : नाबालिग का फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 


फरीदाबाद, 03 अगस्त (हि.स.)। सेक्टर-14 स्थित एक मकान में 15 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से हरदोई यूपी की रहने वाली कुसुमलता ने बताया कि वह बीपीटीपी पुल के पास रहते है। वह सेक्टर 14 में काफी समय से घरों का काम करती आ रही है। 2 महीने पहले सेक्टर 14 के मकान नंबर 29 में उसकी 15 साल की बेटी महिमा में काम करना शुरू किया था, उसकी बेटी 24 घंटे मकान पर ही रहती थी। मकान के तीसरे फ्लोर पर उसको रहने के लिए कमरा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 14 के जिस मकान में ये घटना हुई है, वह कपड़े के कारोबारी राजीव जैन का मकान है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नही थे। वह अपने परिवार के साथ यहां पर रहते है। मकान तीन मंजिला बना हुआ है और महिमा को रहने के लिए एक कमरा सबसे ऊपर दिया हुआ था। उन्होंने बताया कि रविवार महिमा घर पर आई हुई थी। महिमा का भाई को करीब 4 बजे महिमा का भाई उसको घर से बाइक पर सेक्टर 14 मकान के बाहर छोडक़र गया था। करीब साढ़े 5 बजे उसके पास कॉल आया कि महिला की मौत हो गई है। महिला की मां ने बताया कि जब वह यहां पर पहुंचे, तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस उसके शव को वहां से लेकर चली गई। मां ने बताया कि वह महिमा की शादी की तैयारी कर रहे थे। परिवार द्वारा उसकी सगाई भी कर दी गई थी। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 14 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच अधिकारी मोहम्मद जमशेद ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर