फरीदाबाद : होटल में सीएम फ्लाइंग की रेड, हिरासत में दो महिलाएं

 

फरीदाबाद, 22 अगस्त (हि.स.)। शहर में अवैध और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सीएम फ्लाइंग और स्थानीय पुलिस की टीम ने खेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक होटल में छापेमारी की। टीम ने होटल से 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने होटल के दस्तावेज भी कब्जे में लिए है। खेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसएसचओ सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने होटल के कमरों और अन्य स्थानों की जांच की। पुलिस अब होटल से मिले दस्तावेजों और वहां संचालित गतिविधियों की जांच कर रही है। इन दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि होटल में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और होटल का संचालन नियमों के अनुसार हो रहा था या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मामले की जांच शुरुआती स्तर पर है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता या कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर