फरीदाबाद : गौकशी मामले में आरोपी गिरफ्तार

 


फरीदाबाद, 20 फरवरी (हि.स.)। गौकशी के मामले में थाना धौज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 26 जनवरी को थाना धौज की टीम को गांव धौज, फरीदाबाद में जाविद उर्फ जावेद नामक व्यक्ति के घर में गाय को काटकर मांस रखा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर 115 किलोग्राम संदिग्ध गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किये थे। आरोपी मौका से फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया। थाना धौज की टीम ने आरोपी जाविद उर्फ जावेद वासी धौज को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि 26 जनवरी को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गोवंश का वधकर मांस को बेचने के लिए अपने घर में रखा हुआ था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर