फरीदाबाद : लोहे की चारपाई से गिरकर बच्चे की हुई मौत

 


फरीदाबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। फरीदाबाद के कैली गांव में एक हादसे में 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था तभी पास में रखी लोहे की चारपाई उसकी ऊपर गिर गई। चारपाई बच्चे की छाती के ऊपर गिरी, जिसको बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर डाक्टरो ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों से मिली जानकारी के हादसा रविवार की दोपहर को हुआ। बच्चा घर में खेल रहा था, उसके पास ही लोहे की एक चारपाई खड़ी हुई थी। बच्चे की मॉ घर के काम में लगी हुई थी। तभी अचानक से लोहे की चारपाई बच्चे के ऊपर गिर गई। चारपाई में लगा लोहे का पाइप बच्चे की छाती के ऊपर आकर गिरा, जिससे बच्चा बेहोश हो गया। जिसको आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे का नाम रियांश था। उसके पिता रणवीर प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं, जबकि मां रितु घरेलू महिला हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रितु घर के काम में लगी हुई थी और पिता फैक्ट्री में काम करने के लिए गए हुए थे। बच्चे को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां पर बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसको बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर