फरीदाबाद : 42 साइबर ठग गिरफ्तार, लाखों की नगदी बरामद
फरीदाबाद, 02 अगस्त (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीमें ठगी के मामलों को हल करने में पूरी तत्परता से जुटी हुई है। इसी कड़ी में 25 से 31 जुलाई के बीच जिले के तीनों साइबर थानों की टीम ने 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है तथा 19 लाख एक हजार रुपए बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थानों की टीमों ने नौ मामलों में 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का तीन, सेंट्रल के दो व बल्लबगढ के चार मामले शामिल है। इस दौरान टीमों ने 19 लाख एक हजार रुपए बरामद किये हैं। इस दौरान 333 शिकायतों का निस्तारण कर दो लाख 39 हजार 124 रुपए खातों में फ्रीज कराये गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राहुल कुमार, राहुल कुमार, विशाल राणा, अमित यादव, राजन कुमार, रिंकू, तनवीर अली, आयुष, नागेन्द्र, अक्षत भास्कर, हरिओम, समीर पाठक, पवित्र सिंह, अविनाश ओला, बॉबी कुमार, विशाल चौहान, आमिर खान, शिवम सिंह, अजय सैनी, विजय यादव, मोहम्मद हम्मद, दिलखुश गुज्जर, लव गुप्ता, आकाश कौशिक, असलम खान, हरिश्चन्द्र, दीपेंद्र, ऐश्वर्या वर्धन, रोहित सोनी,गौरव कुमार, अभिषेक, नवीन पालीवाल, सद्दाम हुसैन, विजय कुमार, विनेश कुमार, अल्लाह बख्श, राकेश कुमार, तरसेम, राहुल, सचिन, लाल बाबू व सिकंदर नाम शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर