जींद : सरसों के एमएसपी से अधिक मिल रहे किसानों को भाव

 


जींद, 17 मार्च (हि.स.)। किसानों को सरसों के भाव एमएसपी से अधिक मिलने पर किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे है। किसानों को आने वाले दिनों में भाव बढऩेे की उम्मीद है। इन दिनों सरसों के भाव कम से कम 6290 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 6495 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे है। वर्ष 2025 में इन दिनों भाव 5295 रुपये से 5595 रुपये प्रति क्विंटल इन दिनों किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे थे। सरकार द्वारा 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी सरसों का तय किया है। 27 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होनी है। सरसों की आवक मंडी में काफी दिनों से शुरू है।

भाव किसानों को जो प्राइवेट बोली पर मिल रहे है, वो एमएसपी से अधिक मिल रहे है। किसानों को भाव बढऩेे की उम्मीद है। अब तक 793 क्विंटल सरसों की खरीद मंडी में हो चुकी है। किसान राजबीर, मंजीत, सुभाष, राजू ने कहा कि सरसों की फसल मंडी में लाते ही बिक रही है। जो भाव मंडी में इन दिनों मिल रहे है वो जो सरकार ने एमएसपी भाव तय किया है उससे अधिक है। किसी तरह की परेशानी किसानों को फसल बेचने में नहीं आ रही है। भाव आने वाले दिनों में भी बढऩेे की उम्मीद है। मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि सरसों के भाव इन दिनों प्राइवेटी बोली पर एमएसपी से अधिक मिल रहे हैं। 27 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होनी है।

सोमवार 6475 रुपये प्रति क्विंटल

मंगलवार 6400 रुपये प्रति क्विंटल

नोट:- ये भाव मार्केट कमेटी रिकॉर्ड में उच्च क्वालिटी की सरसों के दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा