हिसार : खेत में मधुमक्खियां के काटने से किसान की मौत
पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की लगाई गुहार
हिसार, 19 अप्रैल (हि.स.)। नारनाैंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में खेत में गए किसान
पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के काटने के कारण वो गंभीर रूप
से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां पर
डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा
कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
गांव पेटवाड़ निवासी 50 वर्षीय किसान वेदपाल
रविवार सुबह अपने खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकला था। खेत में जाते ही काम
करना शुरू किया तो नहर के किनारे खड़े पेड़ों पर लगे मधुमक्खियां के छत्ते से अचानक
मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत में
काम कर रहे पड़ोसी जितेंद्र ने उसको मधुमक्खियों से बचाया तब तक उसकी हालत खराब हो
चुकी थी। इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। तुरंत ही परिजन खेत में पहुंच गए और उसको
गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों
ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक किसान वेदपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए
हांसी के सामान्य अस्पताल में भेजा ओर उसका पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप
दिया।
मृतक किसान वेदपाल की पत्नी शर्मिला देवी गृहणी
है। उसकी दो लड़कियां बड़ी बेटी अनुप्रिया और छोटी मुस्कान, छोटा बेटा हार्दिक है जो
पढ़ाई कर रहा है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। पीड़ित परिवार ने सरकार व प्रशासन
से आर्थिक सहायता की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर