धान खरीद की मांग पर किसानों ने कुरूक्षेत्र में किया हंगामा

 




चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर जाम का प्रयास, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ेचंडीगढ़, 22 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं होने पर भडक़े किसानों ने कुरुक्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले भी चलाए। लाठीचार्ज के दौरान कई किसान चोटिल हुए। वहीं किसानों ने भी पुलिस कर्मियों पर पत्थर फैंके।

किसान संगठन कई दिनों से धान की खरीद शुरू करने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ मीटिंग बेनतीजा रहने के बाद दोपहर एक बजे दिल्ली मार्ग पर जाम करने निकले किसानों ने बराड़ा रोड पर बैरिकेडिंग तोडक़र आगे बढऩे की कोशिश की।

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद कुछ किसान फ्लाईओवर पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतार लिया। आधे घंटे तक चले बवाल के बाद किसानों ने बराड़ा रोड पर शहीद उधम सिंह स्मारक के पास धरना शुरू कर दिया।

हंगामे के बाद एसपी चंद्रमोहन भी हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। डीएसपी रणधीर ने कहा कि जीटी रोड पर ट्रैफिक चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों पर पुलिस ने अत्याचार किए हैं। जब तक हमारी बात नहीं मानी जाएगी, हम यहीं रहेंगे। हमने मोर्चा लगा दिया है।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 16 सितंबर को धान की सरकारी खरीद को लेकर शाहाबाद अनाज मंडी में किसानों की बैठक हुई थी। इसमें कुरुक्षेत्र के ष्ठष्ट विश्राम कुमार मीणा भी पहुंचे थे। किसानों ने मंडियों में फसल पहुंचने का हवाला देते हुए जल्द खरीद शुरू करने की मांग की थी। प्रशासन ने बताया था कि राज्य सरकार ने केंद्र से तय समय से पहले 20 सितंबर से खरीद शुरू कराने का अनुरोध किया है। इस आश्वासन के बाद किसानों ने 20 सितंबर तक खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था और मांग पूरी न होने पर 22 सितंबर को जाम लगाने की चेतावनी दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा