जींद : एक्साइज विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फांसी लगा दी जान
जींद, 25 सितंबर (हि.स.)। बुढा बाबा बस्ती में गुरूवार रात एक्साइज विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है। परिजनों ने शुक्रवार काे बताया कि वह मानसिक अवसाद में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुढा बाबा बस्ती निवासी 51 वर्षीय रणबीर ने गुरूवार रात अपने मकान में संदिग्ध हालात के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना का उस समय पता चला जब रणबीर काफी देर तक मकान से बाहर नही आया। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। फंदा बिजली की केबल से बनाया गया था। परिजनों द्वारा रणबीर को फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रणबीर एक्साइज विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत था। पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसी परेशानी के चलते रणबीर ने यह कदम उठाया है। रोहतक रोड चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता शंभू के ब्यान पर शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा