हिसार : भव्य बिश्नोई हरियाणा के युवाओं की उम्मीद व संगठन की मजबूत आवाज़ : सुरेश गोदारा

 


प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर आदमपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, शीर्ष नेतृत्व

का जताया आभार

हिसार, 05 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा नेता, हरियाणा भाजपा

युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को हरियाणा

भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आदमपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और

युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर इस निर्णय

का स्वागत किया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता सुरेश गोदारा ‘बॉक्सर’ ने बुधवार काे कहा कि भव्य बिश्नोई

हरियाणा के युवाओं की उम्मीद हैं। उन्होंने हमेशा युवाओं को संगठन से जोड़ने, कार्यकर्ताओं

को सम्मान देने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य

किया है। उनकी संगठन क्षमता, सरल कार्यशैली और सभी को साथ लेकर चलने की सोच के कारण

उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई की नियुक्ति

से प्रदेशभर के युवाओं में नया उत्साह पैदा हुआ है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

यह निर्णय युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

सुरेश गोदारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए

कहा कि उन्होंने एक कर्मठ, जुझारू और युवा नेतृत्व पर विश्वास जताया है। इस अवसर पर ओम विष्णु बेनीवाल, मेजर नरषोत्तम, विक्रम ज्याणी, सीताराम सदलपुर,

डॉ. सुंदर, विनोद फुरसानी, सुशील गोदारा, राजीव पूनिया, रामनिवास, साधु, दिनेश वकील,

संदीप रुघानी, कमल यादव, रोहतास सैन, प्रवीण जाखोद, पवन सावंत, काजला मंडल के महामंत्री

सुभाष बेनीवाल, ललित सेतिया, रमेश छींपा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी

ने भव्य बिश्नोई को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत

बनाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर