हिसार :अखिल भारतीय सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार

 

अध्यक्ष इन्द्र गोयल ने संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी से विचार करके की घोषणा

हिसार, 9 मई (हि.स.)। समाजसेवा के कार्यों में लगातार अग्रसर अखिल भारतीय सेवा

संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पिछले दिनों डॉ. योगेश बिदानी

को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक, इन्द्र गोयल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व विनोद धवन को राष्ट्रीय

महामचिव चुना गया था।

संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल ने

शुक्रवार काे राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी से विचार-विमर्श करके कुछ अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की है।

इसके

तहत प्रमोद सचदेवा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सुधीर धवन को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

व राजेन्द्र गर्ग को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने

अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र

गोयल एवं महासचिव विनोद धवन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों की जो

जिम्मेवारी उन्हें सौंपी जाएगी, वे सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ उसे पूरी मेहनत

व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर