हिसार : खंड स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर सैकेंडरी स्कूल शाहपुर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
हिसार, 22 जुलाई (हि.स.)। जिले के गांव धीरणवास
के विकास डिफेंस स्कूल में चल रही खंड स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर सैकेंडरी स्कूल
शाहपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 19 आयु वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता
में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ तथा लम्बी
कूद में स्कूल की आशा सेन अव्वल रही जबकि भावना नोखवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी आयुवर्ग में 400 मीटर दौड़ में आशा नोखवाल आगे रही वहीं ईशु सेन ने द्वितीय स्थान
प्राप्त किया। अंडर 17 आयुवर्ग की लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्राची वर्मा ने पहला
स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभम सेन आगे रही वहीं ललिता
सेन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शुभम सेन द्वितीय रही वहीं पारूल
सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लम्बी कूद में प्रतिज्ञा सेन ने दूसरा
स्थान प्राप्त किया। खेल प्रशिक्षक अंग्रेज जाखड़ तथा सामाजिक कार्यकर्ता रणधीर सिंह
बैनीवाल ने बुधवार काे बताया कि पिछले 7-8 वर्षों से इस स्कूल की छात्राओं का खेलों में प्रदर्शन
सराहनीय रहा है। स्कूल पहुंचने पर छात्राओं का प्राचार्या डाॅ. आदर्श चाैधरी तथा सरपंच
रितु वर्मा ने स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर