सोनीपत: पुलिस कस्टडी से भागा चोरी का आरोपी लाला गढ़ी से गिरफ्तार, अदालत में पेश

 


सोनीपत, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के गन्नौर थाना परिसर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए चोरी के आरोपी मनीष

को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गन्नौर क्षेत्र के लाला गढ़ी से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में रविवार रात से ही कई टीमें लगातार छापेमारी कर

रही थीं।

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने मंगलवार काे बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार शाम की

गई। पुलिस

के मुताबिक, गन्नौर के बादशाही रोड निवासी मनीष को चोरी के मामले में शनिवार शाम उप निरीक्षक

जगदीश की टीम ने गिरफ्तार किया था। रविवार सुबह उसे अदालत में पेश करने की तैयारी चल

रही थी। इसी दौरान मनीष ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर

थाने से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित कर अलग-अलग

स्थानों पर छापेमारी शुरू की।

पुलिस

प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह

भी पता लगाएगी कि फरारी के दौरान किसी ने उसकी मदद तो नहीं की। मददगारों की पहचान होने

पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गन्नौर

की बीएसटी कॉलोनी, शिव मंदिर के पास रहने वाली निशा देवी ने पुलिस को शिकायत दी थी

कि एक अक्टूबर की सुबह उनके बच्चे स्कूल और वह काम पर गई थीं। दोपहर बाद बेटा सचिन घर

लौटा तो मकान और अलमारी के ताले टूटे मिले। जांच में सामने आया कि चोर सोने-चांदी के

आभूषण, 11 हजार 720 रुपये, करीब दो किलो सिक्के, गैस सिलेंडर, इंडक्शन चूल्हा और मोबाइल

फोन चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना