हांसी : घर में आग लगने से जलकर बुर्जुग महिला की मौत, मां को बचाते समय बेटा भी झुलसा

 


हांसी, 01 अप्रैल (हि.स.)। हांसी जिले के गांव

नाड़ा में अज्ञात परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। आज इतनी भयंकर फैल गई कि घर

के अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसको बचाने के कमरे के अंदर गया

उसका बेटा भी आग से झुलस गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के रोहतक पीजीआई

मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

गांव नाड़ा निवासी नवनीत ने बताया कि बुधवार

की की सुबह घर में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। जिस समय आग लगी थी घर के कमरे

में उसकी माता 61 वर्षीय बिमला देवी और उसकी छोटी बेटी सात वर्षीय हिमानी थी। उसकी

पत्नी घर के बाहर बरामदे में खाना पका रही थी। वो अपने बेटे हरीश के साथ बाहर गली में

टहल रहे थे। अचानक घर से चिल्लाने की आवाज आई तो दौड़कर घर पर पहुंचा। कमरे मौजूद हिमानी

को निकला और उसके बाद बड़ी मुश्किल से आग की लफटो के बीच से माता को निकालने के लिए

कूद पड़ा। वो गंभीर रूप झुलस चुकी थी। बड़ी मुश्किल से बाहर निकला। बाहर निकलते समय

वो भी आग के चपेट में आ गया। इस दौरान काफी पड़ोसी वहां आ गए ओर आग पर काबू पाना शुरू

कर दिया। सब अपने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। आग लगने

के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गंभीर रूप से घायल बिमला देवी व नवनीत को

इलाज के लिए रोहतक पीजीआई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बिमला को मृत

घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नवनीत का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर

पुलिस पहुंची। साथ में सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेता राम ने बताया

कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत

हो चुकी है। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की

रही हैं कि आग किस कारण लगी होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर