सिरसा: शर्प दंश से बुजुर्ग की मौत

 


सिरसा, 19 अगस्त (हि.स.)। जिले के गांव अबूबशहर क्षेत्र में सैर करने गए एक बुजुर्ग की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन भांभू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग मदन भांभू बुधवार सुबह सैर पर निकले थे। नहर किनारे जब वह एक झाड़ी हटा रहे थे तो इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में काट लिया। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद पहले बुजुर्ग ने गांव में ही झाड़-फूंक करवाई। काफी समय बीत जाने के बाद जब जहर का असर कम नहीं हुआ तो परिजन बुजुर्ग को उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बठिंडा एम्स के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही मदन भांभू की मौत हो गई। शव का डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma