हिसार : पेटवाड़ में बुजुर्ग काे बुरी तरह पीटा, इलाज के दाैरान माैत

 




हांसी, 01 अप्रैल (हि.स.)। हांसी जिले के गांव

पेटवाड़ में दो युवकों ने एक बुजुर्ग को जबरदस्ती खेतों में ले जाकर मारपीट कर गंभीर

रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बुर्जुग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम

करवा कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले में दो युवकों के खिलाफ विभिन्न

धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुंच कर जरूरी

साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी

नहीं हुई है।

गांव पेटवाड़ निवासी नरेश ने बताया कि उसके पिता

85 वर्षीय रामफल हर रोज की तरह सुबह शाम खेतों की तरफ घूमने के लिए जाते थे। गत दिन

शाम के समय जब वे खेतों से घूम कर वापस गांव में आ रहे थे तो गांव के बाहर ही उनको

रास्ते में गाड़ी लेकर पेटवाड़ निवासी सुरेश व एक अन्य युवक ने उसको जबरदस्ती से गाड़ी

में बैठाया और खेतों में ले गए। खेतों में ले जाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। तेज चिल्लाने

की आवाज सुनकर अन्य राहगीर व खेतों के पड़ोसी वहां पर पहुंचे और उन्होंने उसका बीच

बचाव किया तब हम भी वहां पहुंच गए। तब तक दोनों आरोपित मौके से भाग चुके थे। तुरंत

ही इलाज के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया वहां से उनकी गंभीर हालत

को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। उसके के हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया

गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात को बुजुर्ग रामफल ने दम तोड़ दिया।

इसकी सूचना पुलिस को दी थी पुलिस ने मृतक के

बेटे नरेश के बयान पर पहले लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज किया था। बुजुर्ग की मौत होने

के बाद हत्या की धारा ओर जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम

करवा कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। खेतों में घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम

को बुलाया गया। जहां पर उन्होंने जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक रामफल किसान था उसके दो

बेटे हैं बड़ा बेटा सुरेश और छोटा नरेश।

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सुरेश व

एक अन्य युवक पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही

दोनों आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए अलग अलग टीमें गठित करके उनके ठिकानों

पर दबिश दी जा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर