जींद :गन कल्चर व समाज में फैली अश्लीलता के खिलाफ एकजुट हुई खाप पंचायतें
जींद, 20 जुलाई (हि.स.)। गांव हैबतपुर सचिवालय में सोमवार को माजरा खाप हरियाणा, दिल्ली की खाप पंचायतों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माजरा खाप प्रधान गुरविंदर सिंह संधू ने की। बैठक में पंचायत ने सरकार उस बयान का स्वागत किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुलिस प्रशासन को हिदायत दी कि जो गंदा परोस रहे हैं मीडिया पर, उन पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बैठक में गंद कल्चर, गन कल्चर व समाज में फैली अश्लीलता पर रोष जताया गया।
माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल, दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि सरकार का देर से लिया गया अच्छा कदम है लेकिन यह आधा अधूरा है। सरकार कानून क्यों नहीं बना रही है। क्या कोई पैसा खर्च होता है, माजरा खाप प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने बताया कि सोशल मीडिया पर विदेश में रह रहे हरियाणा केवल लड़के धर्मेंद्र हुड्डा के उस मिशन का खाप पंचायतों ने स्वागत किया तो मीडिया पर गन कल्चर, गंद कल्चर व अश्लीलता को बंद करने की मुहिम छेड़ रहे हैं।
360 पालम खाप दिल्ली के रामकुमार सोलंकी, संदीप सहरावत ने कहा कि शीध्र ही हरियाणा में सर्व खाप पंचायतों की एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें धर्मेंद्र हुड्डा को भी आमंत्रित किया जाएगा ओर सभी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा व उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा कि वो गंदा गाने से परहेज करें। सरकार से भी कानून बनाने की मांग की जाएगी। यदि यह गंदा प्रदर्शन करने वाली लड़कियां या लड़के नहीं सुधरे तो इनके गांव में पंचायतें करने की मुहिम शुरू कि जा सकती है। बैठक में मानसिंह दलाल, जगमनत हुड्डा, दयानंद देशवाल, राजपाल, दलेल सिहाग, जयसिंह सैनी, कृष्ण सिहाग, रणजीत सिंह आदि अनेक खापों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा