हिसार : हमें स्वयं व परिवार के उत्थान के साथ-साथ सम्पूर्ण समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रयास करने चाहिएं : सुनीता आर्या
घिराय में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन,
गुरुकुल प्राचार्या सुनीता आर्या मुख्य अतिथि के तौर पर हुईं उपस्थित
हिसार, 30 मार्च (हि.स.)। वानप्रस्थ वृद्ध आश्रम
एवं जनसेवा ट्रस्ट, हिसार की ओर से गांव घिराय के दादा खेड़ा मंदिर में श्रीमद्भागवत
कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें गांव घिराय सहित आसपास के अनेक ग्रामीण कथा श्रवण
के लिए पहुंचे।
अरविंदाचार्य महाराज नेमीशारण धाम उत्तर प्रदेश
ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। कथा के अंतिम दिन साेमवार काे कन्या गुरुकुल घिराय की प्राचार्या
सुनीता आर्या को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। सुनीता आर्या को आयोजन समिति
की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनीता आर्या ने कहा
आह्वान किया कि समाज के सभी वर्गों को केवल अपने व अपने परिवार के उत्थान के साथ-साथ
सम्पूर्ण समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रयास करने चाहिएं और यथा संभव सहयोग व
श्रम देना चाहिए ताकि हमारा समाज व राष्ट्र मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि गुरुकुल
शिक्षा पद्धति ऐसी ही शिक्षा पद्धति में है जिसमें बच्चों को यही संस्कार दिए जाते
हैं और वे आगे चलकर संस्कारों से संपन्न देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। उन्होंने
कथा आयोजन समिति का धन्यवाद व्यक्त किया और कथा श्रवण करने पहुंचे सभी ग्रामीणों का
आभार जताया। उन्होंने मुख्य अतिथि के ताैर पर दान देने वाली महिलाओं व परिवारों को भी सम्मानित
किया। कथा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर