सिरसा: घग्घर नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत
सिरसा, 08 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के रानियां क्षेत्र में घग्घर नदी में ट्रक गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान फतेहाबाद निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई है। शव का गुरुवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है बुधवार रात ट्रक रानियां से सिरसा की तरफ आ रहा था। गांव ओटू के निकट अनियंत्रित होकर घग्घर में गिर गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चालक को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रेस्क्यू टीम ने करीब छह घंटे के बाहर घग्घर नदी से ट्रक को भी बाहर निकाल लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma