हिसार : लुवास की जीत का चौका, मुंबई विश्वविद्यालय को 10 विकेट से हराया

 


लगातार चौथी जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी, डॉ. प्रवीण सांगवान बने प्लेयर ऑफ द मैच

हिसार, 18 नवंबर (हि.स.)। 22वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026

में यहां के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), की

टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार काे लुवास ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को एकतरफा मुकाबले

में हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने पहले शानदार गेंदबाजी से मुंबई की पारी

57 रन पर समेटी और फिर बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की टीम लुवास के

गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 15.4 ओवर में 57 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लुवास की

ओर से डॉ. प्रवीण सांगवान और संदीप दहिया ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी

की कमर तोड़ दी। अमित कुमार ने दो विकेट हासिल किए, जबकि संजू खान और नवनीत बल्हारा

ने एक-एक विकेट लेकर टीम को जल्द समेटने में योगदान दिया।

58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुवास की टीम ने महज सात ओवर में बिना कोई

विकेट गंवाए 58 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। योगेश सहरावत ने 10 गेंदों पर 17 रन बनाए,

जबकि डॉ. प्रवीण सांगवान ने भी 10 गेंदों पर नाबाद 17 रन की पारी खेली। प्रदीप सांगवान

सात रन बनाकर नाबाद रहे। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले डॉ. प्रवीण

सांगवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल

किए और बल्लेबाजी में भी 10 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए। लगातार चार मुकाबलों में जीत

के साथ लुवास की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। खिलाड़ियों

के सामूहिक प्रदर्शन, बेहतर तालमेल और जीत के जज्बे से विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर