हरियाणा बजट कर्ज और झूठे वादों का दस्तावेज : विरेंद्र नरवाल

 


हिसार, 03 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के

प्रदेश कार्यालय प्रभारी विरेंद्र नरवाल ने हरियाणा के बजट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने

कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा पेश किया गया बजट 2026-27 असल में विकास का नहीं,

बल्कि कर्ज और झूठे वादों का दस्तावेज है।

विरेेन्द्र नरवाल ने मंगलवार काे कहा कि सरकार दावा कुछ और

करती है, जबकि हकीकत कुछ और बयां कर रही है। राज्य पर 3.5 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज

बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक बोझ करीब 5 लाख करोड़ के आसपास है। इससे भी ज्यादा

शर्मनाक यह है कि सरकार की लगभग 34 प्रतिशत आमदनी उधार से आएगी और बजट का करीब 30 प्रतिशत,

यानी लगभग 67,000 करोड़ रुपए केवल पुराने कर्ज की किस्तें चुकाने में उड़ जाएगा। यह

विकास नहीं, कर्ज का मेला है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी विरेंद्र

नरवाल ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा की हर महिला को बिना

किसी शर्त 2100 रुपए मासिक देने का वादा किया था। आज वही सरकार बजट में लाडो लक्ष्मी

योजना के लिए केवल 6500 करोड़ रुपए रखकर अपने वादे से साफ पलट गई है। यदि करीब 1 करोड़

महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह देना हो तो सालाना लगभग 22 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता

होगी लेकिन बजट के आंकड़े खुद बता रहे हैं कि सरकार के पास महिलाओं के लिए न नीयत है

और न ही पर्याप्त निधि। अभी तक केवल लगभग 9 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। यह

महिलाओं के सम्मान का नहीं, उनके भरोसे के साथ खिलवाड़ का बजट है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर