नूंह में कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष

 




नूंह, 12 जुलाई (हि.स.)। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला 13 और 14 जुलाई को मेवात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और जन-जन अभियान के तहत बीएलओ-2 कार्यक्रम को गति देने का संदेश देंगे।

जेजेपी के जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन ने रविवार को बताया कि दिग्विजय सिंह चौटाला के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार संपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

13 जुलाई को दिग्विजय सिंह चौटाला सबसे पहले नूंह विधानसभा क्षेत्र में किसान सेल के हल्का अध्यक्ष नसीम अहमद की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। इसके बाद खेड़ाखलीलपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे तथा युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सागर पंवार के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया