हिसार : कुलपति डॉ. वर्मा ने लुवास की सांस्कृतिक टुकड़ी को स्पंदन उत्सव के लिए किया रवाना

 


हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु

चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) की सांस्कृतिक टुकड़ी को विश्वविद्यालय

के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय विश्वविद्यालय

हरियाणा, महेंद्रगढ़ में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव ‘स्पंदन’ के लिए रवाना किया।

यह उत्सव 27 व 28 फरवरीको होगा। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ अपनी

प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

टुकड़ी का नेतृत्व संयुक्त रूप से डॉ. मान सिंह

और डॉ. रिचा कर रहे हैं। लुवास की यह टीम संगीत, नृत्य, साहित्यिक और ललित कला सहित

चार श्रेणियों में भाग लेगी। संगीत में शास्त्रीय और समकालीन शैलियों पर जोर होगा,

नृत्य में पारंपरिक हरियाणवी, साहित्यिक वर्ग में कविता पाठ तथा ललित कला में चित्रकला

व हस्तशिल्प शामिल हैं। विश्वविद्यालय के लगभग 29 सदस्यीय दल में छात्र-छात्राएँ उत्साहित

नजर आए, जो कड़ी तैयारी के बाद इस मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक

हैं।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने

गुरुवार काे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को

अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का श्रेष्ठ मंच प्रदान करते हैं। मुझे विश्वास है कि आप

अपनी मेहनत और समर्पण से लुवास का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता,

पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज रोज तथा डेयरी विज्ञान महाविद्यालय

के अधिष्ठाता डॉ. एसबी पाटिल भी उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण

भूमिका निभाती हैं और उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर