जींद : बिजली निगम पैंशनर्ज ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर की नारेबाजी
जींद, 13 मार्च (हि.स.)। हरियाणा बिजली पैनशनर्ज वैलफैयर एसोसिएशन ने यूनिट प्रधान जिले सिंह शर्मा के नेतृत्व में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी की। मंच का संचालन सचिव रणधीर सिंह ग्रोवर ने किया। बैठक में तीन जुलाई 2013 से पहले सेवानिवृत हुए कर्मचारी (पैंशनरज) के लंबित पड़े कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और उत्तर हरियाणा, दक्षिण हरियाणा व विद्युत प्रसारण निगम द्वारा कार्यों को न करने के विरोध में निगमों के प्रबंधकों की घोर निंदा व भत्र्सना की गई।
वक्ताओं ने शुक्रवार को कहा कि तीन सेवानिवृत कर्मचारियों की डेलीवेजिज समय की अवधि का पैंशन लाभ न देना जो कि दो वर्षों से लगातार पत्र व्यवहार में ही अटका पड़ा है। पैंशनरज की लंबी उम्र होने के कारण बीमारी ज्यादा होती रहती है जिस कारण इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। अस्पतालों से इलाज करवाने के बाद मेडिकल क्लेम बिल मंडल कार्यालयों में जमा करवा रखे हैं जिनकी लाखों रुपये की रकम यूएचवीपीएनएल, डीएचवीपीएनएल की तरफ बकाया है। इस कारण सेवानिवृत कर्मचारियों और पैंशनरज को काफी दिक्कत हो रही है क्योंकि तीन जुलाई 2013 से पहले जींद सर्कल उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीन था और तीन जुलाई 2013 के बाद जींद सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीन चला गया था, के पैंशनर्ज के मेडीकल क्लेम बिल पांच महीने से पेंडिंग हैं। पैंशनर्ज को अपने परिवार का गुजारा करने व अपना इलाज करवाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि या तो 15 दिनों में कार्य कर दें वरना 15 दिनों के बाद पैंशनर्ज एसोसिएशन यूनिट जींद अधीक्षक अभियंता डीएचबीपीएनएल और कार्यकारी अभियंता जींद, नरवाना, सफीदों के अंदर विरोध स्वरूप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। इस मौके पर रामफल शर्मा, महावीर सिंह, रामबाग शर्मा, रघबीर सिंह, ओमप्रकाश, रामचंद्र, रामकुमार वर्मा, मेहर सिंह, रोशनलाल आदि ने संबोधित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा