हिसार में सामाजिक संगठनों ने धरना देकर उठाई सोनिया के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

 


नागोरी गेट पर दिया धरना, धरना स्थाई करने व

आंदोलन बड़ा करने की चेतावनी

हिसार, 15 मई (हि.स.)। शहर के सेक्टर 13 में

निजी स्कूल की शिक्षिका सोेनिया की हत्या मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न

होने के रोष स्वरूप विभिन्न संगठनों ने नागोरी गेट पर धरना दिया। धरना दिए बैठे संगठनों

ने 15 दिनों तक भी हत्यारोपी गिरफ्तार न किए जाने को पुलिस की नाकामी बताया और नारेबाजी

की।

नागोरी गेट पर शुक्रवार को धरने पर बैठे सामाजिक

संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी सौरभ को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया

जाए वरना वे लघु सचिवालय पर स्थाई धरना लगाएंगे और आंदोलन को और बड़ा करेंगे। धरने को

संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हत्या के 15 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्तर

से बाहर है। पुलिस ने 25 आदमी एक व्यक्ति के पीछे लगाए हुए हैं, बावजूद इसके वह पुलिस

की पकड़ में नहीं आया है। आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली थी मगर वह पुलिस को चकमा

देकर भाग रहा है। पुलिस उसे जल्दी गिरफ्तार करे और जो इस हत्याकांड में शामिल है उन

पर भी कार्रवाई हो।

मामले के अनुसार गत एक मई को निजी स्कूल में

कार्यरत शिक्षिका 36 वर्षीय सोनिया की 10 साल पहले सेक्टर-13 के सौरभ आनंद से शादी

हुई थी। दोनों की आठ साल की बेटी भी है। एक मई को सोनिया के पति सौरभ ने प्रेस की तार

से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया था। सोनिया के जेठ और जेठानी ऊपर वाले फ्लोर पर थे, उसकी सास दूसरे कमरे में थी। भाई

सौरभ ने आरोप लगाया था कि सोनिया के पति सौरभ, उसके भाई, भाभी और मां ने मिलकर ही सोनिया

की हत्या की है।

सोनिया की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी

न होने के रोष स्वरूप शहरवासियों ने गत 6 मई को कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया था।

कैंडल मार्च में सोनिया के परिजनों और शहर के सामाजिक संगठनों ने भाग लिया था और सोनिया

को इंसाफ दो और हत्यारे को फांसी दो के नारे लगाए थे। संगठनों ने हिसार के संत नगर

से पारिजात चौक तक करीब तीन किमी का पैदल मार्च निकालकर रोष जताया था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर