हरियाणा के मुख्यमंत्री से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
-माता लल्लेश्वरी की 705वीं जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित
चंडीगढ़, 10 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुरुवार काे कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 19सितंबर, 2026को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले माता लल्लेश्वरी (लल देद) की 705वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों एवं अपनी कुछ मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा