हिसार : विद्यार्थियों की प्रतिभा को सृजनात्मक मंच देते सांस्कृतिक कार्यक्रम : डा. वंदना बिश्नोई

 


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास

में हुआ स्मृति कार्यक्रम का आयोजन

हिसार, 24 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल परिसर में स्मृति कार्यक्रम का भव्य

आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए

विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय

की प्रथम महिला डा. वंदना बिश्नोई उपस्थित रही जबकि कुलसचिव डॉ. पवन कुमाार की धर्मपत्नी

रजनी शर्मा विशिष्ट अतिथि रही। डा. वंदना बिश्नोई ने शुक्रवार काे अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक

कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को सृजनात्मक मंच देते हैं। विश्वविद्यालय में

इन कार्यक्रमों को नियमित रूप से करवाया जा रहा है। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी

अपनी परंपराओं से भी जुड़ते है। कार्यक्रम में प्रो. आशा गुप्ता, प्रो. सुमित्रा, प्रो.अराधिता,

प्रो. वंदना पूनिया, डॉ. सुनीता रानी एवं डॉ. प्रज्ञा कौशिक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों

की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कोऑर्डिनेटर्स, लेडी वार्डन्स एवं गर्ल्स हॉस्टल परिसर

के स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। मुख्य वार्डन प्रो. सुजाता सांघी ने सभी का स्वागत

किया जबकि कार्यक्रम का संचालन डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. विनीता ने किया। डा. अंजू गुप्ता

द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस प्रकार रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

सोलो गायन प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम

स्थान तथा अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डांस (सोलो) प्रतियोगिता में स्वाति

ने प्रथम स्थान तथा तमन्ना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डुएट डांस प्रतियोगिता में

पायल एवं निशा ने प्रथम स्थान, हरमन एवं आकांक्षा ने द्वितीय स्थान तथा अंशु एवं अंजली

ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटकी सजावट प्रतियोगिता में सिमरनजीत कौर ने प्रथम स्थान

तथा याशी असलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में दीपिका

ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैम्प वॉक में सोनिया को मिस हॉस्टल क्वीन, रिंकू को मिस कॉन्फिडेंट तथा स्नेहा

को मिस ब्यूटीफुल चुना गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित

किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर